अपना खुद का खरीदना हर कोई चाहता है। लेकिन, यह एक ऐसा सपना है जिसे पूरा करने के लिए आपको एक बड़े वित्तीय संसाधन की जरूरत पड़ती है। तो ऐसी स्थिति में आपको बैंक से लोन लेना पड़ता है। अब यहां सवाल यह है कि लोन लेने का फैसला हमें क्या यूं ही ले लेना चाहिए। क्या हमें किसी भी वित्तीय संस्थान से लोन लेना चाहिए। यहां अगर वित्तीय जानकारों की मानें तो ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए। कभी भी होम लोन लेने से पहले आपको इसके बारे में अच्छी तरह से जानकारी प्राप्त कर लेनी चाहिए। इसका हिसाब किताब अच्छी तरह से कर लेना चाहिए। और यहां होम लोन की गणना करने के लिए सबसे बेहतरीन टूल है घर ऋण कैलकुलेटर, इसकी मदद से आप अपनी वित्तीय क्षमता का आकलन कर सकते हैं। साथ ही यह आपको एक सटीक निर्णय लेने में मदद करता है। तो चलिए अब आपको इस ब्लॉग की मदद से इस टूल के बारे में विस्तार से समझाते हैं।
क्या होता है घर ऋण?
यहां सबसे पहले यह जान लेते हैं कि घर ऋण क्या होता है। यह एक प्रकार का सुरक्षित ऋण होता है जिसे वित्तीय संस्थान घर खरीदने, बनवाने या फिर नवीनीकरण करने के लिए देती है। हालांकि, लोन अगेंस्ट प्रॉपर्टी इससे थोड़ा अलग होता है। इस ऋण में खरीदी जाने वाली संपत्ति ही लोन के लिए सुरक्षा के रूप में कार्य करती हैं। इसमें ऋणदाता एक निश्चित अवधि के लिए ऋण की पेशकश करता है। वहीं, उधारकर्ता इसे मासिक किस्तों के रूप में इसे वापस लौटाता है। जिसे ईएमआई कहते हैं।
ईएमआई (EMI) क्या है?
ईएमआई (इक्वेटेड मंथली इंस्टॉलमेंट) वह निश्चित राशि है जिसे आप हर महीने लोन लेने के बाद ऋणदाता को चुकाते हैं। इसमें लोन की मूल राशि और ब्याज दर दोनों ही शामिल होते हैं। लोन की शुरुआत में ब्याज का एक बड़ा हिस्सा ईएमआई के रूप में चुकाना होता है। लेकिन, जैसे-जैसे आप लोन भरते जाते हैं मूलधन का हिस्सा बढ़ता चला जाता है।
क्या होता है घर ऋण कैलकुलेटर?
यह एक ऑनलाइन टूल है जिसकी मदद से आप अपने होम लोन की मासिक किस्त के साथ साथ ब्याज दर और लोन पर लगने वाले अतिरिक्त शुल्क की गणना कर सकते हैं। यह आपको बताता है कि हर महीने आपको कितनी राशि वित्तीय संस्थान को ईएमआई के रूप में लौटानी है। केवल मासिक किस्त ही नहीं बल्कि यह इस बात को भी समझने में मदद करता है कि आपके ऋण पर कुल कितना ब्याज लग रहा है, अतिरिक्त शुल्क कौन-कौन से लग रहे हैं और लोन की पूरी अवधि के दौरान आप कितनी राशि का भुगतान करेंगे।
ईएमआई गणना का फॉर्मूला
अगर आप इस बात को समझना चाहते हैं कि यह होम लोन कैलकुलेटर किस तरह से काम करता है तो यहां हम आपको ईएमआई की गणना का सूत्र बता देते हैं :
EMI=[P×R×(1+R)N]/[(1+R)N−1]
यहां:
- P = मूल ऋण राशि
- R = मासिक ब्याज दर है
- N = ऋण की अवधि (महीनों में)
इस आसान से फॉर्मूले की मदद से ईएमआई कैलकुलेटर जटिल से जटिल गणना को पलक झपकते ही कर देता है। जिसकी मदद से आप बहुत ही आसानी से यह अंदाजा लग सकते हैं कि आपके लिए लोन लेना सही है या नहीं।
ईएमआई कैलकुलेटर के प्रमुख लाभ
घर ऋण कैलकुलेटर का उपयोग वित्तीय स्वास्थ्य और गृह-स्वामित्व के सपने के लिए एक बहुत ही फायदेमंद टूल है, इसके और भी कई सारे महत्वपूर्ण फायदे हैः
- सटीक और त्वरित गणनाः मैन्युअली गणना करने की तुलना में यह कहीं अधिक त्वरित और सटीक परिणाम देता है। इसमें गलती की संभावना काफी कम होती है।
- बेहतर वित्तीय योजनाः यह कैलकुलेटर आपको आपकी आगामी ईएमआई के लिए एक अनुमानित रकम बताता है जिसकी मदद से आप अपने लिए एक बेहतर वित्तीय योजना तैयार कर सकते हैं।
- वित्तीय क्षमता का आकलनः यह आपको यह समझने में दमम करता है कि आपकी वित्तीय क्षमता कितनी है और फिर आप उस हिसाब से लोन की रकम तय करते हैं।
- विभिन्न परिदृश्यों का विश्लेषणः यह कैलकुलेटर विभिन्न परिदृश्यों को आपके सामने लाता है जैसे ब्याज दर, ऋण की अवधि, ऋण राशि का प्रभाव इत्यादि।
- अन्य शुल्कः कैलकुलेटर की मदद से आप समझ सकते हैं कि आपके लोन में आपकी मूल राशि ब्याज दर के अलावा कौन कौन से अन्य शुल्क लग रहे हैं।
अपने सपनों के घर के लिए होम लोन लेना एक बहुत ही फायदेमंद वित्तीय निर्णय है। लेकिन, लोन लेने से पहले आपको विभिन्न वित्तीय संस्थानों के ऑफर्स के बारे में आपको जानकारी प्राप्त कर लेनी चाहिए। ताकि आपको एक बेहतर ऑफर प्राप्त हो सके। और इसी काम को सरल बनाने में होम लोन कैलकुलेटर आपकी मदद करता है।

Leave a Reply